प्रयागराज, अप्रैल 4 -- बदलती जीवनशैली हो या फास्ट फूड का बढ़ता सेवन। आनुवांशिक कारण हो वातावरण का प्रभाव। लेकिन इन सब कारणों से त्वचा रोग कितना गंभीर व असहनीय हो सकता है, इसका प्रत्यक्ष स्वरूप देखने को मिला शनिवार को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रीतमदास प्रेक्षागृह में त्वचा रोग विभाग की ओर से आयोजित मिड सेशन क्लीनिकल केस कॉन्फ्रेंस में। डॉ. एके बजाज की स्मृति में आयोजित 26वें कॉन्फ्रेंस में डॉक्टरों ने दुर्लभ त्चचा रोगियों के कारण और निदान की सजीव प्रस्तुति की। मुख्य अतिथि एमएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय, डॉ. गुलमोहन, डॉ. प्रशांत रस्तोगी, आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ. सुधा यादव और अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कानपुर के डॉ. पीएस भाटिया ने कहा कि फास्ट फूड हमारी सेहत से त्वचा को बदसूरत बना रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.