त्वचा का लाल, पसीना आना बंद तो समझो लू लगी
कानपुर, मई 21 -- कानपुर। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल के निर्देशन में गुरुवार को सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-एक पर रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं यात्रियों को हीटवेव (लू) से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान आपदा प्रबंधन के मुख्य प्रशिक्षक व रेडक्रॉस सोसाइटी के लखन कुमार ने बताया कि सफर के दौरान एकाएक त्वचा लाल या फिर गर्म होने लगे और शरीर से पसीना निकलना बंद हो तो समझो लू लग गई है। उल्टी-दस्त होना भी लक्षण है। तत्काल पुदीनहरा या नीबू पानी पीएं। रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव आरके श्रीमती प्रीति तिवारी, भारतीय रेलवे एनसीआर कानपुर स्टेशन के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बताया कि सत्तू का सेवन भी गर्मी में फायदेबंद है। यह भी पढ़ें- गर्मी में आग से बचाव और बुझाने के टिप्स दिए सीएमआई विनय मुख्य स्वास्थ्य नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.