त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के भारी बारिश के कारण कपाट बंद, यहां त्रिरूप में भगवान शिव करते हैं वास
नई दिल्ली, जुलाई 7 -- Trimbakeshwar temple closed: महाराष्ट्र के नासिक और त्र्यंबकेश्वर इलाके में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटों में 300 मिमी तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। नासिक में बादल फटने जैसी स्थिति बनने की चेतावनी के बाद त्र्यंबकेश्वर मंदिर के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। इसके अलावा शक्तिपीठों में से एक सप्तश्रृंगी मंदिर में भी दर्शन पूरी तरह से बंद रहेंगे। जिला प्रशासन की ओर से यह कदम श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। त्र्यंबकेश्वर मंदिर गोदावरी तट पर स्थित है। मान्यता है कि यहां शिवलिंग स्वयं प्रकट हुआ था। किसी के द्वारा मंदिर में शिवलिंग की स्थापना नहीं की गई है। त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग पर भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक किया जाता है। त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.