बागपत, मार्च 21 -- खेकड़ा। खेकड़ा ब्लाक के बडागांव स्थित मां मंशा देवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था व श्रद्धा का केंद्र है। यह मंदिर त्रेता युग की यादें समेटे हुए है। साल में यहां दो बार नवरात्र में मेला भी लगता है। इस मंदिर में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और हरियाणा से भी लोग आते हैं और मां के आगे अपनी झोली फैलाते हैं। कहते हैं कि मां उनकी मनोकामना पूरी करती है। मंदिर समिति के लोगों का कहना है कि यह मंदिर त्रेता युग का गवाह रह चुका है। यहां विराजमान मंशा देवी की मूर्ति लंकाधिपति रावण हिमालय से लेकर आया था, मां के चमत्कार को रावण ने जाना तो उसने उनको लंका ले जाने के लिए घोर तप किया। मां ने रावण की तपस्या से प्रसन्न होकर उसके साथ चलने के लिए हां कर दी। लेकिन कहा था, अगर तुमने रास्ते में मुझे कहीं रखा तो मैं वहीं स्थापित हो जाऊंगी। रावण मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.