जहानाबाद, जनवरी 4 -- करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर विभागीय निर्देश के अनुसार बीएलओ के द्वारा निर्वाचक सूची में निर्वाचकों की धुंधली तस्वीर, आयामिरहित फोटो, गैर मानव फोटो सहित अतर्किक त्रुटियों, अस्पष्ट प्रविष्टियां एवं अन्य प्रविष्टियों में व्यापक सुधार के लिए रंगीन फोटो युक्त मतदाता सूची में संधारण के लिए प्रपत्र 8 में फोटो एवं डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए कार्य किया गया। यह कार्य बीएलओ के द्वारा सुपरवाइजर की देख रेख में किया जाना है। हालांकि कुछ ही मतदान केंद्रों ओर संबंधित गांवों में बीएलओ की उपस्थिति देखी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार निर्वाचन कोषांग के कर्मियों के साथ कार्य प्रगति की समीक्षा करते देखे गए। सरवाली मतदान केंद्र पर बीएलओ मुकेश कुमार, विनोद कुमार राय, मोगलापुर...