मधुबनी, फरवरी 18 -- बाबूबरही। बाबूबरही अंचल अधीन बरदाहा, कुलहरिया और परसा मौजा में ऑनलाइन अभिलेखों की गड़बड़ी अब केवल तकनीकी त्रुटि ही नहीं, बल्कि कथित अवैध वसूली का जरिया बनती हुई दिख रही है। आरोप है कि एक एक त्रुटि सुधार के बदले 20 हजार, 25 हजार, 50 हजार, यहां तक कि दो दो लाख रुपये तक की मांग की जा रही है। बरदाहा गांव के पूर्व मुखिया प्रेमचंद झा, परसा के जगदीश मंडल सहित ढाई दर्जन से अधिक रैयतों का कहना साफ है कि विभागीय कर्मियों की ऑनलाइन एंट्री में हुई गलती का दंश ये लोग लंबे समय से झेल रहे हैं। पंजी दो में मौजा और थाना संख्या स्पष्ट रहने के बावजूद ऑनलाइन रिकॉर्ड में जमीन की अदला बदली कर दी गई है। जब सुधार के लिए आवेदन किया जाता है तो फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर मोटी रकम की मांग की जाती है। बहुरी मंडल, महेंद्र यादव, जलेबी मंडल और रौदी मंडल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.