पाकुड़, मार्च 26 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। उपायुक्त मनीष कुमार ने कोषागार पदाधिकारी पाकुड़ एवं संबंधित कर्मियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने कोषागार से जुड़े कार्यों, वित्तीय अनुशासन एवं भुगतान प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी बिल एवं वाउचर का भुगतान करने से पूर्व उनकी गहन एवं सूक्ष्म जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की त्रुटि, अनियमितता या अपूर्ण दस्तावेजों के आधार पर भुगतान नहीं किया जाए। उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी राशि के उपयोग में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन अनिवार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक भुगतान पूर्णतः वैध, प्र...