लोहरदगा, जनवरी 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन- 2026 को लेकर बैठक बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) डा ताराचंद ने सभी कोषांगों के अधिकारियों को आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन को त्रुटिरहित संपन्न कराये जाने के लिए पूरी तैयारी करने और आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा। निर्वाचन कार्य अत्यंत ही महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य है। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाईश नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी कोषांग अपने-अपने दायित्वों और कर्त्तव्यों की जानकारी के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध करायी गयी मार्गदर्शिका का अध्ययन कर लें। निर्वाचन संपन्न कराने के लिए कार्मिक कोषांग आवश्यक अधिकारियों-कर्मियों की सूची तैयार कर लें। निर्वाचन की अधिसूचना जारी होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.