मिर्जापुर, मई 6 -- मिर्जापुर। भारत की पहली डिजिटल जनगणना 2027 को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में मंगलवार कलक्ट्रेट सभागार में जनपदस्तरीय अधिकारियों/नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। उन्होंने जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकान गणना से संबंधित प्रशिक्षण देते हुए डिजिटल तकनीक की जानकारी दी। प्रमुख जनगणना अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अधिकारियों से कहा कि त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक जनगणना कार्य को निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूर्ण करने के लिए प्रशिक्षण सत्र में बताए गए सभी तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं को गंभीरता से समझें, ताकि जनगणना का कार्य पूरी सावधानी और समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.