हाजीपुर, मई 4 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) वर्षा सिंह के निर्देशन में राज्य निर्वाचन आयोग,बिहार के निर्देश के आलोक में 2011 की जनगणना के आधार पर सोमवार को 04 मई को पंचायत आम निर्वाचन, 2026 हेतु प्रपत्र-1 का प्रकाशन किया गया है। यह भी पढ़ें- टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशनप्रपत्र-1 का प्रकाशन जिला पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि प्रपत्र-1 का प्रकाशन जिले के सभी ग्राम पंचायत कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय एवं जिला परिषद कार्यालय में किया गया है। जिसमें वार्ड सदस्य, ग्राम कचहरी पंच, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पदों के लिए जनसंख्या आधारित आंकड़े उपलब्ध कराए गए हैं। बताया गया है कि वार्ड सदस्य के लिए कुल 3,826 पद, ग्राम ...