चंदौली, जून 10 -- चंदौली संवाददाताण। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली का बुधवार को जिले में अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। इस मतदाता सूची में कुल 1517846 वोटर दर्ज किए गए हैं। इसमें 801363 पुरुष और 704268 महिला मतदाता हैं। प्रकाशन मतदाता सूची की एक प्रति सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, खंड विकास अधिकारी और संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालयों निरीक्षण के लिए उपलब्ध भी करा दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का विभिन्न तिथियों में वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया था। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। इस सूची के अनुसार चकिया विकास खंड में कुल 147869 मतदाता सूची में दर्ज किए गए हैं। यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव : फाइनल वोटर लिस...