त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी
कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कानपुर नगर में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के लिए कार्रवाई शुरू की जा रही है। मतदाता सूची के कंप्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्रों/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची का डाउनलोड तथा फोटो प्रतियों का कार्य 17 मार्च से 21 अप्रैल के बीच कराया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल को किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- 22 अप्रैल को जिले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.