संभल, दिसम्बर 23 -- बहजोई। जिले में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन मंगलवार को किया जाएगा। प्रशासन के मुताबिक इस बार मतदाता सूची में लगभग दो प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे जिले में मतदाताओं की संख्या 1369505 हो गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि अनंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इस अवधि में पात्र नागरिक अपने नाम जुड़वाने, नाम विलोपन, संशोधन अथवा किसी त्रुटि के सुधार के लिए संबंधित बीएलओ, ग्राम पंचायत सचिव या निर्धारित केंद्रों पर दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय में प्राप्त सभी दावे और आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसंबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.