मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- त्रिस्तरी पंचायत चुनाव को लेकर जिले में मतदान केन्द्रों के निर्धारण की तैयारी शुरू हो गई है। उधर नौ ब्लाक में चस्पा हुई अनन्तिम मतदाता सूची को लेकर आयी आपत्तियों को निस्तारण हो रहा है। आपत्ति निस्तारण और कम्प्यूटरीकरण के बाद 28 मार्च को मतदाता सूची का अतिंम प्रकाशन किया जाना है। जनपद मुजफ्फरनगर में वर्ष 2021 में त्रिस्तीय पंचायत चुनाव के दौरान 498 ग्राम पंचायत थी। जिनमें 17 लाख 2 हजार 230 मतदाता पंजीकृत थे। पंचायत चुनाव के बाद नगर पालिका मुजफ्फरनगर का सीमा विस्तार हुआ। जिसमें 11 गांव नगर पालिका में शामिल हो गए। 11 गांव पालिका में शामिल होने पर करीब एक लाख 23 हजार 188 मतदाता शहरी हो गए। अब यह मतदाता निकाय चुनाव में अपना वोट देंगे। उधर 487 ग्राम पंचायतों में 15 लाख 79 हजार 42 मतदाता रह गए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.