त्रिस्तरीय पंचायत:सत्यापन के बाद 18606 अपात्र मतदाता सूची से डिलीट किए गए
मिर्जापुर, जून 5 -- मिर्जापुर,संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से संदिग्ध मतदाताओं का कराए गए सत्यापन के बाद जिले के 809 ग्रामपंचायतों में कुल अपात्र (डुप्लीकेट) लगभग 18606 मतदाता पाए गए हैं। अपात्र मताताओं के नाम निर्वाचक नामावली की सूची से हटाया (डिलीट) करते हुए गुरुवार को मतदाताओं की सूची जारी कर दी गई। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिले के 12 विकास खंडों में कुल 578030 संदिग्ध रूप में चिन्हिंत करते हुए सूची जारी की गई थी। ये डुप्लीकेट मतदाता वे थे जिनका नाम एक से अधिक ग्राम पंचायतों या एक ही नाम के दो,तीन या चार की संख्या में मतदाता थे। आयोग के आदेश पर सभी संदिग्ध 578030 वोटरों का सत्यापन कराया गया। सभी ब्लाकों में बीएलओ ने घर घर घर जाकर सूची का सत्यापन किया। जिसके बाद कुल 559424 वैध और 18606 वोटर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.