दुमका, जनवरी 3 -- रानेश्वर। भारत सेवाश्रम संघ, स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर, पाथरा में त्रिशूल पूर्णिमा के पावन अवसर पर शनिवार को संघ के सचिव स्वामी नित्यव्रतानंद जी महाराज के नेतृत्व में भक्ति, अनुशासन एवं सेवा-भाव से ओत-प्रोत भव्य त्रिशूल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर पाथरा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए तालाब में त्रिशूल स्नान कराया गया। ततपश्चात पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। हाथों में त्रिशूल एवं ध्वज-पताकाएं लिए अनुशासित पंक्ति में चलते छात्र-छात्राओं ने संपूर्ण क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण का निर्माण किया। शोभायात्रा में विद्यालय के जयदेव दे, रणजीत राउत, बोध बोदरा, गोविन्द यादव, प्रमिला टुडू, स्वर्णलता मरांडी, देवाशीष राय, कानू कुमार टुडू,पार्वती महतो, सुजाता हांसदा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.