त्रिशूल चौक-मेडिकल कॉलेज चौड़ीकरण में देरी पर विधायक सख्त, दिए निर्देश
रुद्रपुर, जून 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विधायक शिव अरोड़ा ने सोमवार को त्रिशूल चौक स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न सड़क परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने त्रिशूल चौक से मेडिकल कॉलेज तक प्रस्तावित आठ लेन सड़क चौड़ीकरण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि डीडी चौक से पीएसी गेट तक 3.25 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्य का टेंडर पूरा हो चुका है, जबकि डीडी चौक से मेडिकल कॉलेज तक पोल शिफ्टिंग के लिए 5.47 करोड़ रुपये का टेंडर विद्युत विभाग के ओर से जारी किया गया है। इसकी वित्तीय बोली जल्द खुलने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विधायक ने पीएसी गेट से मेडिकल कॉलेज तक चौड़ीकरण के लिए शीघ्र एस्टीमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.