त्रिशूल चौक पर आदि कैलाश यात्रियों का भव्य स्वागत
रुद्रपुर, जून 6 -- रुद्रपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक सुशील सिंघला के नेतृत्व में आदि कैलाश यात्रा पर जा रहे तीर्थ यात्रियों के दल का शुक्रवार को त्रिशूल चौक पर भव्य स्वागत किया गया। मेयर विकास शर्मा ने फूल-मालाएं पहनाकर यात्रियों का अभिनंदन किया और उनकी सुखद व सफल यात्रा की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने चौक पर स्थापित विशाल त्रिशूल के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुशील सिंघला ने कहा कि विकास शर्मा की नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कार्यशैली की झलक वर्षों पहले ही दिखाई देने लगी थी। उन्होंने कहा कि मेयर के प्रयासों से त्रिशूल चौक आज रुद्रपुर की नई पहचान बन चुका है और देवस्थलों की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है。 यह भी पढ़ें- त्रिशूल चौक पर आदि कैलाश यात्रियों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.