त्रिवेणी से जल लेकर सिसवा पहुंचे कांवड़िए, आज करेंगे जलाभिषेक
महाराजगंज, अगस्त 24 -- सिसवा, हिन्दुस्तान संवाद। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रविवार को कांवड़ियों का जत्था त्रिवेणी नदी से जल लेकर सिसवा पहुंचा। करीब 65 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर दोपहर बाद से कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। कांवड़ियों के आगमन को लेकर कस्बे और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धा व उत्साह का माहौल रहा।त्रिवेणी से जल लेकर निकले कांवड़िए झुलनीपुर, चंदापुल, बसुली, जहदा, दुर्गवलिया, सबया और अमडीहा होते हुए सिसवा पहुंचे। यात्रा के दौरान रास्ते में स्थानीय लोगों ने जगह-जगह सेवा शिविर लगाकर कांवड़ियों के लिए भोजन, पानी और विश्राम की व्यवस्था की। सिसवा कस्बे में रामजानकी मंदिर, शायर देवी स्थान, संस्कृत पाठशाला, जायसवाल नगर समेत कई स्थानों पर कांवड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई।देर यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.