छपरा, फरवरी 17 -- सोनपुर के भारत वंदना घाट पर हुई त्रिवेणी महाआरती नदी में हुआ दीपदान सोनपुर। सोनपुर में नमामि गंगे घाट के भारत वंदना घाट पर फाल्गुन अमावस्या पर मंगलवार की शाम पवित्र त्रिवेणी महाआरती को देखने के लिए महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। त्रिवेणी महाआरती में वाराणसी और हरिद्वार जैसा नजारा दिख रहा था। यहां के नमामि गंगे घाट के भारत वंदना घाट पर मां तारा सेवा निधि कौनहारा के तत्वावधान में अमावस्या की शाम आयोजित पवित्र त्रिवेणी महाआरती के समय नदी के किनारे दीपों की कतारें सजी हुई थी। बाद में जब उन्हें नारायणी नदी में प्रवाहित किया गया तो बड़ा ही मनोरम दृश्य उत्पन्न हो गया था। मां तारा सेवा निधि के संरक्षक महाकाल बाबा के नेतृत्व में आचार्यों एवं मां तारा सेवा निधि के अर्चक दल के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार, नारायणी, गंगा ,...