नई दिल्ली, जनवरी 24 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। त्रिवेणी कला संगम के तत्वावधान में आयोजित त्रिवेणी थिएटर फेस्टिवल 2026 का आठवां और अंतिम दिन शनिवार को यादगार प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। त्रिवेणी ऑडिटोरियम में हंसाक्षर संस्था द्वारा प्रस्तुत नाटक 'बेटियां मन्नू की' ने दर्शकों को भावुक कर दिया। प्रियदर्शन लिखित और देवेन्द्र राज अंकुर निर्देशित नाटक में बेटियों की सामाजिक स्थिति और पारिवारिक संवेदनाओं को प्रभावशाली ढंग से उकेरा गया। दोनों सत्रों में हॉल खचाखच भरा रहा। समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट नाट्य समूहों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल ने फेस्टिवल की प्रस्तुतियों को उच्चस्तरीय बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.