कुशीनगर, नवम्बर 28 -- कुशीनगर। जिले में सबसे पहले पेराई सत्र का आरम्भ करने वाली रामकोला की त्रिवेणी चीनी ने नए सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान शुरू कर दिया है। प्रबंधन ने 4 दिन का 3 करोड़ 64 लाख रुपये का भुगतान बैंकों को भेज दिया। त्रिवेणी चीनी मिल जनपद में सबसे पहले पेराई शुरू करने के साथ साथ गन्ना मूल्य भुगतान कर अपने पिछले रिकार्ड को कायम रखी है। चीनी मिल वर्तमान पेराई सत्र में 9 से 12 नवम्बर तक खरीदे गए गन्ना मूल्य 3 करोड़ 64 लाख रुपये का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है। यह जानकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यशराज सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि किसान हित सर्वोपरि है। किसान ताजा साफ सुथरा ही गन्ना चीनी मिल को सप्लाई करें। उन्होंने अपील किया कि किसान अपने गन्ने की आपूर्ति चीनी मिल को ही करें, जिससे उनका बेसिक कोटा बढ़ने से आगामी वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.