पीलीभीत, फरवरी 18 -- पीलीभीत। गोमती नदी के त्रिवेणी घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पांच पक्के घाटों के निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया। जिपं प्रतिनिधि गुरभाग सिंह ने यूथ इन एक्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शतरुद प्रताप सिंह की मौजूदगी में शिलान्यास किया। जिपं की ओर से त्रिवेणी घाट पर पांच पक्के घाटों का निर्माण कराया जाएगा। घाट का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। घाट के दोनों ओर पक्की सीढ़ियां बनाई जाएंगी। जिससे स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सहूलियत मिल सके। मंगलवार को इसका शुभाारंभ कर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गोमती नदी आस्था का केंद्र है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पक्के घाटों का निर्माण क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। शिलान्यास कार्यक...