त्रिवेणी के मूल स्थान से पहली आरती के गवाह बने शहरी
प्रयागराज, मई 26 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। संगम तट पर पहली बार त्रिवेणी आरती की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को की तो आम लोग इसके गवाह बने। सीएम के आगमन के साथ ही लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया और पूरी आरती के दौरान वहीं अपनी बोट पर जमे रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस पल को अपने मोबाइल में संजो लिया। यह भी पढ़ें- सीएम ने प्रदेश कल्याण की कामना से त्रिवेणी आरती की शुरुआत कीआरती की शुरुआत अध्यक्ष प्रयागराज मेला प्राधिकरण और मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल का लगातार यही प्रयास था कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फ्लोटिंग जेटी पर आरती की जाए। मंडलायुक्त के प्रयास से गंगा दशहरा के अवसर पर आरती की शुरुआत हुई। मेलाधिकारी ऋषिराज ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जहां पर आरती की है, वहां पर इतिहास में पहली बार आरती हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.