नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- नई दिल्ली, व.सं। त्रिवेणी कला संगम में बीनू हेरिटेज द्वारा हिंदुस्तानी संगीत की सघन और रसपूर्ण प्रस्तुति आयोजित की गई। आयोजन का उद्देश्य शास्त्रीय संगीत प्रेमियों को निकट और आत्मीय वातावरण में परंपरागत संगीत से रूबरू कराना था। संध्या का शुभारंभ प्रसिद्ध गायक अर्घ्य चक्रवर्ती की खयाल प्रस्तुति से हुआ। उन्होंने राग भूपाली में विलंबित और द्रुत बंदिशों के माध्यम से राग की निर्मलता और उजास को प्रभावशाली ढंग से उकेरा। इसके बाद प्रस्तुत दादरा 'तुम बिन नींद न आए सावरिया' (राग मिश्र किरवानी) में उनकी भावपूर्ण गायकी ने श्रोताओं को रस में डूबो दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.