नई दिल्ली, मई 11 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। त्रिवेणी कला संगम में 23 मई से 13 सितंबर तक वीकेंड एक्टिंग बैच 2026 आयोजित किया जाएगा। चार महीने के इस थिएटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का निर्देशन रंगकर्मी अरविंद गौर करेंगे। कक्षाएं हर शनिवार और रविवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। इसमें आवाज, बॉडी मूवमेंट, स्टेजक्राफ्ट और टीम वर्क जैसी थिएटर की बारीकियां सिखाई जाएंगी। कोर्स में 18 वर्ष से अधिक आयु के केवल 25 प्रतिभागियों को प्रवेश दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, प्रशिक्षण के साथ प्रतिभागियों को मंच पर प्रस्तुति का अनुभव भी मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...