नई दिल्ली, जून 30 -- नई दिल्ली। त्रिवेणी कला संगम की श्रीधराणी आर्ट गैलरी में मंगलवार को कलाकार अफजल पठान की एकल चित्र प्रदर्शनी देवास का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश के देवास शहर की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और जनजीवन को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी में प्रदर्शित कलाकृतियां दर्शकों को देवास की संस्कृति और संवेदनाओं से जोड़ती हैं। कला प्रेमी 10 जुलाई तक इस प्रदर्शनी का निःशुल्क अवलोकन कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...