नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। उत्तर भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक सीखने के इच्छुक वयस्कों के लिए त्रिवेणी कला संगम नया सर्टिफिकेट कोर्स शुरू कर रहा है। शुरुआती स्तर का यह बैच 5 फरवरी से शुरू होगा और छह माह तक चलेगा। कक्षाएं जयपुर घराने के प्रख्यात कलाकार संजीत गंगानी के निर्देशन में होंगी। कक्षा सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार शाम 7 से 8 बजे तक आयोजित की जाएंगी। यह कोर्स 18 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए है। शुल्क 3,500 रुपये प्रतिमाह (जीएसटी अतिरिक्त) रखा गया है। प्रवेश के समय दो माह की फीस जमा करनी होगी। इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ त्रिवेणी कला संगम, तानसेन मार्ग में संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.