बरेली, मई 30 -- छोटे ब्लॉक और आंधी पानी के चलते शुक्रवार को ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत अप-डाउन की एक दर्जन ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से न आने के चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ा। ट्रेनें दो से सात-सात घंटा तक विलंब से बरेली पहुंचीं। त्रिवेणी एक्सप्रेस 2.50घंटा देरी से आई। गुरुवार रात को आंधी पानी के चलते भी ट्रेनें प्रभावित हुईं। रेलवे के अनुसार, 12203 गरीबरथ एक्सप्रेस 4.00 घंटा, 13037 कुंभ एक्सप्रेस 1.40 घंटा, 04214 अयोध्या स्पेशल 2.00 घंटा, 04829 गोरखपुर स्पेशल 2.00 घंटा, 05302 मऊ स्पेशल 5.00 घंटा, 13038 कुंभ एक्सप्रेस 6.30 घंटा, 15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस 2.50 घंटा, 13042 हिमगिरि एक्सप्रेस 3.45 घंटा, 13152 सियालदाह एक्सप्रेस 2.50 घंटा, 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस 3.30 घंटा विलंब से...