सुपौल, जुलाई 23 -- ​ # ​ मध्य विद्यालय मिरजवा की घटना # उल्टी, पेट दर्द व चक्कर के बाद मची चीख-पुकार ​अस्पताल में पड़े बेड कम, परिजनों का हंगामा ​त्रिवेणीगंज ,निजप्रतिनिधि थाना क्षेत्र के मिरजवा वार्ड नंबर 10 स्थित मध्य विद्यालय में बुधवार को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) खाने के बाद 100 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों के मुताबिक, दोपहर में परोसी गई आलू-चना की सब्जी में मरा हुआ बिच्छू मिला। जब तक बिच्छू मिलने की बात सामने आती, तब तक अधिकांश बच्चे खाना खा चुके थे। ​भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों ने गले में जलन, पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और घबराहट की शिकायत की। देखते ही देखते कई बच्चों की हालत बिगड़ने लगी और कुछ छात्र बेहोश होकर गिर पड़े, जिससे स्कूल में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। ​ यह भी पढ़ें- ​सुपौल : त्रिवेणीगंज में ...