सुपौल, मई 24 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार सार्वजनिक जन वितरण प्रणाली के तहत चल रही डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था प्रखंड में दम तोड़ती नजर आ रही है। विभागीय निर्देशों और सरकार की पारदर्शी व्यवस्था के बावजूद त्रिबेनीगंज एसएफसी गोदाम में अनाज वितरण प्रणाली अव्यवस्था और मनमानी की भेंट चढ़ गई है। विभागीय अधिकारियों की मनमर्जी और लापरवाही का खामियाजा जन वितरण प्रणाली के कमजोर डीलरों के साथ-साथ लाभुकों को भी भुगतना पड़ रहा है। डीलरों का कहना है कि गोदाम में निर्धारित उठाव रोस्टर का पालन नहीं किया जाता। जिस दिन जिस पंचायत के डीलरों को अनाज उठाव के लिए बुलाया जाता है, उस दिन भी उन्हें घंटों गोदाम का चक्कर लगाना पड़ता है। कई बार बिना अनाज उठाव के ही वापस लौटना पड़ता है। जबकि सरकारी नियम के तहद डीलर को खाद्यान...