त्रिवटीनाथ और मणिनाथ की शानदार जीत
बरेली, मई 11 -- रविन्द्रनाथ टैगोर क्रिकेट एकेडमी में चल रही अंडर 12 मिनी आईपीएल क्रिकेट लीग में रविवार को दो मुकाबले हुए। पहला मैच त्रिवटीनाथ किंग्स और धोपेश्वर नाथ फाइटर्स के बीच हुआ। धोपेश्वर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बनाए। इस लक्ष्य को त्रिवटीनाथ की टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरा मैच अलख नाथ चैलेंजर्स और मणिनाथ इलेवन के बीच हुआ। मणिनाथ इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। अलख नाथ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 53 रन बनाए। इस लक्ष्य को बिना किसी नुकसान के आसानी से हासिल कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.