बिजनौर, मार्च 1 -- युगांतर सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से माता दर्शन कौर स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस मौके पर अपने क्षेत्र में योगदान के लिए विभूतियों को सम्मानित किया गया। युगांतर सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से माता दर्शन कौर स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जितेंद्र कक्कड़ के आवास पर के सी मठपाल की अध्यक्षता व श्याम प्रकाश तिवारी जी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सरदार त्रिलोचन सिंह सोबती और आकाशवाणी केन्द्र के एडीपी शोभित शर्मा का शाल उड़ाकर, प्रतीक चिन्ह व स्मृति सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।संस्था के उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, संस्थापक सदस्य श्याम तिवारी, आरती तिवारी, कवि जसवंत सिंह, आलोक त्यागी, कवि कर्मवीर की कुंडलियां की जितेंद्र कक्कड़ द्वारा लिखी समीक्षा की अशोक अग्रवाल ने पढ़ी, कर्म...