बागपत, अप्रैल 9 -- खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ परिसर में गुरूवार को विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर नौ मिनट का णमोकार मंत्र का जाप किया गया। दुनिया भर में युद्ध के हालात को शांत करने की कामना की गई। गुरूवार को विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर त्रिलोक तीर्थ परिसर स्थित स्याद्वाद जैन एकेडमी में सांस्कृतिक आयोजन हुआ। इसमें विश्व भर में हो रही अशांति उथल पुथल हिंसा और युद्ध को रोकने की कामना के साथ नौ मिनट का णमोकार मन्त्र का स्याद्वाद जैन एकेडमी के छात्र छात्राओं ने उच्चारण किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति में श्यामलाल जैन, लिली जैन, त्रिलोक चंद, जिनेंद्र, राजीव कुमार, प्राचार्या सीमा दुग्गल शामिल रहे। सभी ने मिल कर णमोकार महामंत्र का जाप किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.