त्रिलोक गिरि मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारा
लखीमपुरखीरी, मई 12 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। ज्येष्ठ माह के द्वितीय बड़े मंगल के अवसर पर बाबा त्रिलोक गिरि मंदिर में धार्मिक आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में आयोजित सुंदरकांड पाठ, कन्या भोज एवं विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। भक्तों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की। हनुमान जी के जयकारों और भजन कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में विधायक अमन गिरि ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की। इसके बाद विधायक की ओर से कन्या भोज का आयोजन कराया गया जिसमें कन्याओं को विधिविधान से भोजन कराकर उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.