त्रिलोकीनाथ धाम में श्रावणी मेला सह कीर्तन कल से
बोकारो, अगस्त 23 -- गोमिया। प्रखंड के तिरला स्थित श्री श्री त्रिलोकीनाथ धाम मंदिर में वार्षिक श्रावणी मेला सह 72 घंटे का अखंड हरिकीर्तन 25 अगस्त से शुरू होगा। आयोजन को लेकर पूजा समिति की ओर से तैयारियां तेज कर दी गयी हैं। वहीं 29 अगस्त को भव्य जागरण होगा। उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो, बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, स्थानीय मुखिया मिनी देवी तथा जेएलकेएम नेत्री पूजा महतो रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.