त्रिलोकीनाथ धाम में घुटनों के बल दीपक लेकर पहुंचा युवक
शाहजहांपुर, अगस्त 10 -- शाहजहांपुर। सावन माह के दूसरे सोमवार को बाबा शिव त्रिलोकीनाथ धाम में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। तड़के करीब साढ़े तीन बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था और कुछ ही देर में मंदिर परिसर तथा पहुंच मार्गों पर लंबी कतारें लग गईं। कई स्थानों पर दोहरी और तेहरी लाइनें बन गईं, जिनकी लंबाई करीब तीन किलोमीटर तक पहुंच गई। पूरे धाम में "बम भोले" और "हर-हर महादेव" के जयकारे गूंजते रहे। भीड़ के बीच एक युवक की अनोखी भक्ति ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। रितिक सिंह हाथों में जलता दीपक लिए घुटनों के बल धीरे-धीरे बाबा के दरबार की ओर बढ़ते रहे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: दूसरे सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, पटना देवकली मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ कठिन मार्ग के बावजूद उनके चेहरे पर गहरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.