नई दिल्ली, जनवरी 25 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। त्रिलोकपुरी इलाके में 24 जनवरी की देर रात एक अधिवक्ता नितिन पर आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना तब हुई जब नितिन सड़क पर घायल अवस्था में पड़े एक व्यक्ति की मदद कर रहे थे। आरोपियों ने नितिन से झगड़ा किया और फायरिंग शुरू कर दी। गोली पीड़ित की जांघ में लगी, जिसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनका उपचार चल रहा है और हालत स्थिर है। मयूर विहार थाना पुलिस ने नितिन के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नितिन त्रिलोकपुरी ब्लॉक 28 में अपने परिवार के साथ रहते हैं और पेशे से अधिवक्ता हैं। उनके भाई अमरदीप ने पुलिस को बताया कि नितिन अपनी साले की जन्मदिन की पार्टी से रात करीब 12:30 बजे लौट रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.