एटा, मार्च 2 -- त्रिमूर्ति मानव सेवा समिति ने होली त्योहार पर ईंट भट्टे पर कार्य करने वाले जरूरतमंद मजदूर, महिलाओं और बच्चों में रंग, गुलाल, पिचकारी, मुखौटे और साड़ी कपड़ों का वितरण किया गया। समिति अध्यक्ष मनोज जैन ने बताया कि विगत चार वर्षों से निरन्तर समिति की ओर से जरूरतमंदों के मध्य आवश्यकता के सामान एवं पर्व सामग्री का वितरण किया जा रहा है। भविष्य में भी ऐसे ही प्रत्येक वर्ष वितरण कार्य हम करते रहेंगे। इस दौरान समिति सदस्य एवं सहयोगी यश सक्सेना, प्रवीण जैन, आकाश जैन, योगेन्द्र जैन, रानू जैन, राजीव सेठ एडवोकेट, डा.राजेश सिकरवार, जुगनू जैन, विशेष जैन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.