धनबाद, अप्रैल 18 -- धनबाद। बिनोद नगर स्थित त्रिमूर्ति मंदिर में गुरुवार की रात को बदमाशों ने ताला तोड़ कर चोरी कर ली। मंदिर प्रबंधक ने धनबाद थाने में मामले की शिकायत की है। पुलिस को बताया कि रात में मंदिर का ताला तोड़ बदमाशों ने अंदर रखे पूजन सामग्री झाल, लोटा, दीया, थाली, प्लेट, आरती सामग्री, पितल का कढौत, ग्लास कटोरी सहित अन्य सामान की चोरी हो गई। बाद में मुहल्ले के रहनेवाले एक युवक के घर व कुंए से बाबा का शेष नाग, त्रिशुल व चोरी गए अन्य सामग्री आदि बरामद कर ली गई। बताया कि इससे पूर्व भी चोरी की घटना में उक्त युवक का नाम आया था बावजूद आरोपी के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें- पुलिस ने मंदिरों में हुई चोरी का किया खुलासा यह भी पढ़ें- दो मंदिरों में भीषण चोरी, डेढ़ लाख की संपत्ति ले उड़े चोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...