त्रिमूर्ति नगर में पानी की समस्या से परेशान लोग आंदोलन करेंगे
हरिद्वार, जून 14 -- नगर निगम के वार्ड-44 त्रिमूर्ति नगर और आनंद विहार क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने से लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइप लाइन इंटर कनेक्शन के बाद जलापूर्ति प्रभावित हुई है और शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। वार्ड-44 त्रिमूर्ति नगर में कम पानी के प्रेशर के कारण हजारों लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जल संस्थान द्वारा त्रिमूर्ति नगर और आनंद विहार के बीच पाइप लाइन को सुभाष नगर की लाइन से जोड़ने के बाद क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित हो गई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। वार्ड पार्षद अहसान अंसारी ने बताया कि इंटर कनेक्शन का स्थानीय लोगों ने पहले ही विरोध किया था, लेकिन जल संस्थान ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.