हरिद्वार, जनवरी 3 -- ज्वालापुर क्षेत्र के त्रिमूर्ति नगर में नगर आयुक्त ने देर शाम निरीक्षण किया। इस दौरान जगह-जगह कूड़े के ढेर, नालियों में गंदगी और नियमित झाड़ू नहीं लगने जैसी खामियां सामने आईं। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने मौके पर अफसरों से जवाब-तलब किया और लापरवाही पाए जाने पर सफाई निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। नगर आयुक्त ने स्पष्ट रूप से चेताया कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा सामने आई तो ऐसे अफसर और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर में नियमित सफाई के साथ कूड़ा उठान की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.