दरभंगा, जून 22 -- संजय लाला,दरभंगा। बहेड़ा थाना क्षेत्र के अमता वार्ड संख्या चार निवासी 11 वर्षीया रागिनी कुमारी की रविवार को मोहनी कमला नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतका मिथिलेश कमती की पुत्री थी। वह मध्य विद्यालय अमता में छठी कक्षा की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह मलमास स्नान के लिए रागिनी अपनी मां और भाई के साथ ऑटो से त्रिमुहानी कमला नदी गई थी। घर से करीब आठ किलोमीटर दूर नदी में स्नान के दौरान उसकी मां और भाई किनारे पर ही थे, जबकि रागिनी नदी में उतर गई। इसी दौरान उसे नदी में बने गहरे गड्ढे का अंदाजा नहीं लग सका और वह डूब गई।मृतका के मामा गौरव कमती ने बताया कि जब रागिनी डूबने लगी तो उसकी मां और भाई ने शोर मचाया। इसके बाद वहां स्नान कर रहे लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी देर तक उसका पता नहीं चल सका। बाद में महाजाल की मद...