सोनभद्र, जुलाई 10 -- अनपरा,संवाददाता। सिंगरौली,कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय, सिंगरौली ने मेसर्स त्रिमुला इंडस्ट्रीज लिमिटेड, गोंदवाली के विरुद्ध वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981 की धारा 31(क) के तहत उत्पादन प्रक्रिया बंद करने का प्रस्ताव बोर्ड मुख्यालय, भोपाल भेजा है।क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि बोर्ड मुख्यालय द्वारा पूर्व में उद्योग को जारी नोटिस के अनुपालन में उद्योग प्रबंधन द्वारा प्रस्तुत जवाब के भौतिक सत्यापन तथा कलेक्टर सिंगरौली के निर्देशों के अनुसार 9 जुलाई 2026 को संयुक्त निरीक्षण किया गया जिसके दौरान उद्योग में पर्यावरणीय मानकों के गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर यह कार्रवाई की गयी है। यह भी पढ़ें- Orai News: जनपद में तीन माह के लिए मौरंग बालू खनन हुआ बंद बताय...