बहराइच, जुलाई 27 -- रुपईडीहा। नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय ने भारत के 4 विश्वविद्यालयों से प्राप्त डिग्रियों के आधार पर जारी 114 छात्रों की समकक्षता रद्द कर दी है। नेपालगंज स्थित से मिली जानकारी के अनुसार यह निर्णय विस्तृत जांच व 35 दिनों की नोटिस अवधि पूरी होने के बाद लिया गया। त्रिभुवन विश्वविद्यालय के करिकुलम डेवलपमेंट सेंटर द्वारा जारी सूचना के अनुसार मेघालय स्थित सीएमजे यूनिवर्सिटी के 13, टेक्नोग्लोबल यूनिवर्सिटी के 2, मणिपुर स्थित शंघाई यूनिवर्सिटी के 98 तथा प्रज्ञान इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के 1 छात्र की अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट व पीएचडी डिग्रियों को समकक्षता निरस्त की गई। विश्वविद्यालय के अनुसार संबंधित डिग्रियों की जांच के दौरान दस्तावेज वैध नही पाए गए। फिर छात्रों को 35 दिनों का समय देकर आवश्यक प्रमाण व अपना पक...