मोतिहारी, अक्टूबर 18 -- रक्सौल ,एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा से सटे सीमावर्ती शहर वीरगंज के मुख्य मार्ग (मेन रोड) के चौड़ीकरण और स्तरोन्नति का वर्षों पुराना इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। लंबे समय से बदहाल पड़े इस मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए नेपाल सरकार के भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्रालय के तहत सड़क डिविजन कार्यालय हेटौड़ा, मकवानपुर ने त्रिभुवन राजपथ के मेन रोड विस्तार कार्य के लिए औपचारिक रूप से वैश्विक टेंडर आमंत्रित कर लिया है। विभाग के इंजीनियर दुर्गा प्रसाद के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा स्थित मैत्री पुल से लेकर गण्डक चौक तक के 8.54 किलोमीटर लंबे मुख्य मार्ग को आधुनिक रूप देने और निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए पूरे प्रोजेक्ट को दो अलग-अलग खंडों में विभाजित किया गया है। परियोजना का पहला खंड मैत्री पुल से घण्टाघर त...