चंदौली, मार्च 30 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के त्रिभुवनापुर से मसौनी गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग मरम्मत की बाट जोह रहा है, लेकिन अब इसकी स्थिति इतनी खराब हो गई है कि दोपहिया वाहनो को चलना भी मुश्किल हो गया है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। फिर भी आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।स्थानीय निवासी प्यारेलाल, संजय कुमार और धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यह सड़क त्रिभुवनापुर और मसौनी गांव के बीच मुख्य संपर्क मार्ग है। जिससे होकर लोग बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आते-जाते हैं।सड़क खराब होने के कारण लोगों को क...