त्रिपुरा में रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई मजबूती
कटिहार, जून 19 -- कटिहार, एक संवाददाता पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि एनएफआर के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने त्रिपुरा में रेल अवसंरचना और परिचालन व्यवस्थाओं का दो दिवसीय निरीक्षण कर विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अगरतला और सेकरकोट रेलवे स्टेशनों सहित कई महत्वपूर्ण रेल परिसंपत्तियों का जायजा लिया गया।सीपीआरओ ने कहा कि महाप्रबंधक ने ट्रैक की स्थिति, पुलों, जल निकासी व्यवस्था, बैलास्ट और अन्य संरचनात्मक सुविधाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को संरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी वर्षा और भौगोलिक चुनौतियों को देखते हुए रेल पटरियों और परिसंपत्तियों की सतत निगरानी बेहद आवश्यक है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.