त्रिपुरा में गांजा तस्करी के आरोपी के घर पूर्णिया पुलिस ने की कुर्की-जब्ती
पूर्णिया, सितम्बर 1 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना में दर्ज गांजा तस्करी के मामले में फरार आरोपी के खिलाफ पूर्णिया पुलिस ने त्रिपुरा पहुंचकर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई एडिशनल एसपी जितेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में बायसी पुलिस एवं त्रिपुरा पुलिस की मौजूदगी में की गई। एडिशनल एसपी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बायसी थाना में दर्ज कांड संख्या 182/22 के फरार आरोपी रंजीत देव वर्मा के त्रिपुरा स्थित घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। आरोपी पश्चिम त्रिपुरा जिले के सिंघई थाना क्षेत्र के निसिरामपुर पूर्व सीमा निवासी स्व. रमेश देव का पुत्र है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस टीम त्रिपुरा पहुंची और उसके घर में रखे पंखे, कुर्सी समेत अन्य सामान को जब्त कर पूर्णिया लाई। यह भी पढ़ें- Motihari News: मधुबन में चार आरोपितों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.