त्रिपुरा को 3-1 से हराकर गुमला की बेटियों ने दर्ज की शानदार जीत
गुमला, अगस्त 21 -- गुमला प्रतिनिधि। नई दिल्ली में आयोजित 65वीं सुब्रतो मुखर्जी राष्ट्रीय फुटबॉल कप के अंडर-17 बालिका वर्ग में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही संत पैट्रिक स्कूल गुमला की खिलाड़ियों ने लीग के तीसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए त्रिपुरा को 3-1 से पराजित किया। इस जीत के साथ टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। मुकाबले में गुमला की बेटियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। वीना कुमारी ने लगातार दो गोल दागकर झारखंड को बढ़त दिलाई। इसके बाद सबरनी कुमारी ने तीसरा गोल कर टीम की स्थिति मजबूत कर दी। त्रिपुरा की टीम ने एक गोल जरूर किया,लेकिन गुमला की खिलाड़ियों के बेहतर तालमेल और मजबूत रक्षापंक्ति के सामने वह वापसी नहीं कर सकी। गुमला की ये खिलाड़ी इंडोर स्टेडियम स्थित आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.